बेरीनाग में गहराया पेयजल संकट, लोग परेशान
बेरीनाग में गहराया पेयजल संकट, लोग परेशान।

न्यूज होम लाइव संवाददाता गोविन्द चावला
बेरीनाग में भीषण गर्मी के शुरू होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। पेयजल के लिए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग किसी तरह हैंडपंपो और प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी कम होने के कारण लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खीच गई हैं। बेरीनाग नगर, जवाहर चौक, धामपुर, कठपतरिया, जवाहर चौक, नया बाजार, ट्रेजरी लाइन, गणेश चौक, पुराना बाजार, जमुना नगर, डिग्री कॉलेज, खम्पा नगर के साथ ही उडियारी बैंड समेत अन्य क्षेत्रों में पानी नहीं आने से 20 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नलों में पानी नहीं आने से लोगों का पूरा दिन पानी के इंतजाम में बीत रहा है। ग्रामीणों को अपने साथ ही मवेशियों के लिए भी पानी जुटाने में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। जल संस्थान पानी की दिक्कत वाले क्षेत्रों में लगातार टैंकर से पेयजल वितरण का काम कर रहा है, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
“बेरीनाग में 2 एमएलडी पानी की आवश्यकता है जबकि जल संस्थान को 0.6 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है जिस कारण तीसरे दिन लोगो को पानी मिल रहा है” जेई महेश रौतेला बेरीनाग,

