FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान

एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया जागरूकता अभियान

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ़। एल एस महर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के एन एस एस स्वयं सेवकों ने पिथौरागढ़ के टीवी अस्पताल व महिला अस्पताल में जाकर कोरोना के बढ़ते संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने अस्पताल में आए मरीजों व उनके तीमारदारों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सही तरीके से मास्क पहनने, बार बार साबुन से हाथ धोने व सामाजिक दूरी बनाए रखने संबंधित विषयों पर जानकारी दी । स्वयंसेवकों ने अति आवश्यक कार्य पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी । अभियान का नेतृत्व स्वयं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक नेगी ने किया। इस अभियान में मुख्य रूप से एन एस एस प्रमुख सरोज वर्मा, तनुजा खाती, अंकित ज्याला ,मोहित उप्रेती ,आरती कार्की , एला जोशी, पल्लवी खरकवाल, मुकेश चुफाल शामिल थे।

Share This News