FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडबागेश्वरराज्य

गांव में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाय : जिलाधिकारी

गांव में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाय : जिलाधिकारी

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह

बागेश्वर… जनपद में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के मद्देनजर उसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जनपद में आने वाले सभी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सैंपलिंग व होम आइसोलेशन सुनिश्चित करायें जाने के लिए जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बीआरटी, सीआरटी, स्वास्थ विभाग एवं अन्य संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि कोराना संक्रमण के मामले जनपद में लगातार तेजी से बढ रहें हैं, जिसके प्रभावी नियंत्रण के लिए यह नितांत आवश्यक है कि जनपद में आने वाले सभी व्यक्तियों का पूर्ण डाटा तैयार करते हुए उनकी अनिवार्य रूप से सैंपलिंग कराते हुए उन्हें होम आर्इसोलेशन किया जाय, इसके लिए उन्होंने नोडल अधिकारीय बीआरटी, सीआरटी व ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति को निर्देश देते हुए कहा कि गांव में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाय, तथा उसे अनिवार्य रूप से होम आइसोलेशन किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दियें कि किसी भी व्यक्ति में किसी भी तरह के लक्षण पायें जाने पर इसकी सूचना तत्काल नजदीकी स्वास्थ एवं बीआरटी व सीआरटी टीम को उपलब्ध कराया जाय, ताकि संबंधित व्यक्ति का तत्काल सैंपलिंग करायी जाय। उन्होने नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दियें कि स्टेजिंग एरिया बिलौना एवं कौसानी में तैनात टीम द्वारा आने वाले व्यक्तियों का सही पता एवं मोबार्इल नंबर अंकन किया जाय उन्होंने कहा कि स्टेजिंग एरिया में आने वाले लोगो द्वारा अपना मोबार्इल नंबर गलत बताया जा रहा हैं, जिस कारण उनकी कांटे्रक्ट टे्रसिंग नहीं हो पा रही हैं, इसके लिए यह जरूरी हैं कि आने वाले व्यक्तियों के मोबार्इ नंबर पर मिस कॉल के माध्यम से उस व्यक्ति का सही नंबर अंकित किया जाय, ताकि तत्काल उसकी कांटे्रक्ट टे्रसिंग सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने आने वाले व्यिक्तायों की सूची ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति को उपलब्ध कराने के निर्देश दियें, तथा ग्राम निगरानी समिति सूची के अनुसार आने वाले व्यक्तियों पर कडी निगरानी रख सकें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दियें कि ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति की बैठक संबंधित ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में सुनिश्चित की जाय, तथा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि माह मार्च से अब तक कितने व्यक्ति गांव में संक्रमित हुए तथा कितने व्यक्तियों में लक्षण परिलक्षित हुए है इस संबंध में पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। ताकि गांव के सभी लोगो की सैंपलिग की जा सकें। और कहा कि गांव में संक्रमित व्यक्तियों सूचना उपलब्ध होने पर तत्काल डॉक्टरों की टीम उस व्यक्ति को देखने अनिवार्य रूप से पहुंच जाय तथा उन्हें अनिवार्य रूप एच0आर्इ0 किट उपलब्ध करा दे, इसके लिए उन्होने न्याय पंचायत स्तर पर भी नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दियें, तथा उन्हें पर्याप्त मात्रा में एच0आर्इ0 किट उपलब्ध कराया जाय, ताकि वे किसी गांव में संक्रमित व्यक्ति की सूचना उपलब्ध होने पर उन्हें तत्काल एच0आर्इ0 किट उपलब्ध कराया जाय तथा उन्हें होम आइसोलेशन किया जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को यह भी निर्देश दियें कि जनपद में आने वाले व्यक्तियों का सैंपलिंग कराये जाने हेतु और टीम बढाने के निर्देश दियें, ताकि सभी लोगो का जल्द से जल्द सैंपलिंग करायी जा सकें। उन्होंने नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम को भी निर्देश दियें कि वे अपने स्तर से जनपद में आने वाले व्यक्तियों से निरंतर संपर्क करें, यदि किसी व्यक्ति में कोर्इ लक्षण पाये जाते है तो उसे तत्काल नजदीकी चिकित्सालय में पहुंचाना सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दियें कि सभी अधिकारी अपनी दायित्वों का निवर्हन सजगता एवं सर्तकता के साथ करें इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं बीआरटी व सीआरटी टीम को यह भी निर्देश दियें कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं 01 मर्इ, 2021 से 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को लनगने वाले कोविड टीके के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, मुख्य चिकित्सााधिकारी डॉ0 बीडी जोशी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, काण्डा राकेश चन्द्र तिवारी, गरूड जयवर्द्धन शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकाारी डॉ0 वीके सैक्सेना, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बसंत मेहता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजदेव जायसी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, खंड विकास अधिकारी बागेश्वर आलोक भण्डारी, कपकोट गंगा गिरी गोस्वामी, गरूड त्रिलोक सिंह भाकुनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

Share This News