64 पुलिसकर्मी देंगे कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा
64 पुलिसकर्मी देंगे कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
देहरादून । कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा हैं कोरोनावायरस के इलाज में प्लाज्मा कारगर सिद्ध हो रहा है। लेकिन मरीजों को यह प्लाज्मा मिल नहीं रहा है इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस के 64 कर्मचारियों ने प्लाज्मा दान करने की हामी भरी है जो पुलिस जवान कोरोना संक्रमित में हुए थे और अब ठीक होकर वापस लौट चुके हैं ऐसे पुलिस अधिकारियों के साथ रविवार को एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने गोष्टी की और उनसे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली तथा उन्हें लोगों की सहायता के लिए स्वेच्छा से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित किया गोष्ठी में मौजूद 64 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने प्लाज्मा देने के लिए हामी भरी है।

