FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

देहरादून समेत आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

देहरादून समेत आठ जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

rainfall is not coming due to weak monsoon in bhagalpur

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

मौसम विभाग ने छह मई तक राज्य में जारी किया है येलो अलर्ट ।मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अंदेशा जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में  हल्की  बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की आशंका है। चार मई को भी मौसम यथावत रहेगा। पांच मई को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंहनगर जिले में कहीं कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार तेज चल सकती है।

छह मई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंहनगर जिलों में कहीं कहीं बारिश की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, छह मई के बाद भी मौसम में बदलाव नहीं दिख रहा है और आठ मई तक बारिश का सिलसिला व आसमान में काले बादलों को डेरा रहेगा। रविवार को राज्य में कपकोट, गंगोलीहाट, जखोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उखीमठ में बारिश और ओलावृष्टि हुई।

Share This News