बेरीनाग के ग्राम पंचायत जाख रावत में पर्यावरण पखवाड़े में प्रधान विनय रावत व युवक मंगल के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के पौधरोपण किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग के ग्राम पंचायत जाख रावत में पर्यावरण पखवाड़े एवम बट सावत्री के उपलक्ष्य में ग्राम प्रधान विनय रावत एवम नव युवक मंगल के सदस्यों द्वारा आज पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न प्रकार के पौधरोपण किया। जिसमें बट, रूद्राक्ष, पारिजात, तिम्बुल, पांगर, मोरपंखी, नीम तथा कई अन्य प्रकार के पौधों का वृक्षों का रोपण किया गया, इस आयोजन में मुख्य सहभागिता युवक मंगल दल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत, अन्य सदस्य कमलेश रावत, दीपांकर रावत, गोपाल रावत, कुलदीप रावत, पंकज रावत, हरेंद्र रावत, चंचल रावत एवम प्रेम सिंह रावत आदि कई लोग सामिल रहे।

