बेरीनाग नगर में एन एच का घेराव करने के बाद एन एच नगर में खुलवाने लगा कलमठ ।
बेरीनाग नगर में एन एच का घेराव करने के बाद एन एच नगर में खुलवाने लगा कलमठ ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग नगर पंचायत में कलमट नालियां को लेकर पूर्व में नगर सभासद डीएल शाह के नेतृत्व में एन एच का घेराव किया गया था। आज नगर में एन एच जेई पंकज कुमार और राजस्व उपनिरीक्षक मोहित चन्द्र , नगर पंचायत के कर्मचारियों के मौजूदगी की में नगर में कलमट खोलना शुरू कर दिये है,

सभासद डीएल शाह ने बताया नगर क्षेत्र में कलमट नालियां बन्द होने से बारिश का पानी सड़कों में आ रहा था जिससे सडके खराब होने के साथ ही बारिस का पानी लोगो के घरो व दुकानो में घुस रहा था और लोगों का पैदल चलना बहुत मुश्किल हो रहा था और बेरीनाग नगर के कलमठ खुल जाने के बाद नगर की सडको में पानी आना बंद हो जायेगा । तथा कलमट खुलने से लोगों को राहत मिलेगी।

