FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

डीएवी की छात्रा अंकिता वनराजीयो की मदद को पहुंची अस्कोट..

डीएवी की छात्रा अंकिता वनराजीयो की मदद को पहुंची अस्कोट…

न्यूज होम लाइव नेटवर्क के लिए महेश पाल की रिर्पोट:-

अस्कोट क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता अंकिता पाल अस्कोट से 45 किलोमीटर दूर जमतड़ी गाँव के कनतोली तोक में पहुँच कर वनराजी परिवारों का सहारा बनी।
कोरोना के चलते आम इंसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, डीडीहाट विधानसभा में एक ऐसा गाँव जहाँ आजादी के बाद से अब सड़क पहुँचने का कार्य चल रहा है और यहां के अति पिछड़े वर्ग जिन्हें स्थानीय भाषा में वनराजी कहते हैं, इन्हें आज भी बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।


कोरोना काल में इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं, ऐसे में अंकिता पाल ने व्यक्तिगत प्रयासों से पैंतीस (35) परिवारों के लिये राशन की व्यवस्था करी। साथ ही गाँव में होने वाली मुश्किलों का जायजा ले कर वनराजी परिवारों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है। एक सामाजिक योजना इसके साथ ही अंकिता पाल द्वारा कोरोना काम में जमतड़ी के ग्राम प्रधान को ऑक्सिमिटर, थरमामीटर, मास्क व सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराये ताकि वनराजी परिवारों को सामान्य जांच के लिए डीडीहाट या पिथौरागढ़ ना जाना पड़े ओर उनकी गाँव मे ही जनप्रीतिनिधि मदद कर सकें।
कोरोना काल में अंकिता ने अपने गाँव से जनता को जागरूक करने की मुहिम शुरू करी थी, जिसके तहत खोलियागाँव ग्राम पंचायत में प्रत्येक व्यक्ति को मास्क व प्रत्येक परिवार को सेनेटाइजर भी अंकिता के द्वारा दिये गए और अस्कोट क्षेत्र में आस-पास की सभी ग्राम पंचायतों को ऑक्सिमिटर, थरमामीटर भी दिए गए।
अंकिता वर्तमान में डीएवी कॉलेज देहरादून में एलएलबी (लॉ) की छात्रा है। अंकिता ने कहा है कि पहाड़ में जीवन कठिन परिस्थितियों में जिया जाता है, यहां की मातृशक्ति व बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान, नौनिहालों की अच्छी शिक्षा तथा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार दिलाने हेतु वो प्रयास करेंगी।

Share This News