FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, सात लोग घायल।

एनएचएल नेटवर्कः-

पिथौरागढ़- शुक्रवार दोपहर बाद केमू स्टेशन के पास एक कार ईको UK05TA-3032 अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। जिससे कार में सवार तथा पैदल चल रहे कुल सात लोग घायल हो गये । यातायात प्रभारी प्रताप सिंह नेगी व टीएसआइ दरबान सिंह सहित यातायात पुलिस कर्मी कानि.राजेश सिंह, प्रकाश भट्ट, भूपेन्द्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया । घायलों में एक व्यक्ति का मोबाइल आई फोन सड़क पर गिरा मिला जिसे यातायात कर्मी ने अस्पताल जाकर तस्दीक कर फोन को सम्बंधित के सुपुर्द किया । चालक द्वारा बताया गया कि कार का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिस कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई । घायलों में कोमल सिंह पुत्र शेर सिंह, मेघा, देवकी मेहरा, प्रेमा मेहरा, प्रिया मेहरा, बीना आर्या, देवेन्द्र सिंह शामिल हैं। घायलों का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है।

Share This News