berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

चौकोड़ी के लोगों ने मालिकाना हक के लिए उडियारी बैंड में सांकेतिक चक्का जाम।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग ।चौकोड़ी के लोगों ने मालिकाना हक के लिए उडियारी बैंड में सांकेतिक चक्का जाम चौकोड़ी के निवासियों ने भूमि पर मालिकाना हक देने के लिए उडियारी बैंड में नारेबाजी और प्रदर्शन कर सांकेतिक चक्का जाम किया। और चेतावनी दी कि अगर शीघ्र उनकी माॅगो नहीं गई तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा ।
गुरूवार को चौकोड़ी निवासीयों ने पूर्व प्रधान मनोज सानी के नेतृत्व में उडियारी बैंड में एकत्रित होकर भूमि पर मालिकाना हक देने के लिए सांकेतिक चक्का जाम किया ।स्वर्गीय कुंवर महाराज द्रारा चौकोडी में गरीब लोगों को दान नामें में भूमि दी गई थी और लोगों ने चौकोड़ी में अपनी जन्मभर की पूंजी लगाकर जमीन खरीदी और घर बनाये हैं।भूमि के लिए मालदार खानदान के लोग गरीब लोगों को डरा धमका उत्पीड़न कर रहे हैं ।भूमि पर मालिकाना हक नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। मौके पर पहुंचे एस आई मनोज धौनी ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया । सांकेतिक के कारण उडियारी बैंड में वाहनों की लम्बी लाइन लग गई है ।इस मौके पर लक्ष्मण सिंह कार्की, चन्द्र सिंह कार्की, प्रताप सिंह कार्की, संदीप भौरियाल, मनीष पाठक,खुशाल सिंह, गणेश राम, नारायण राम,बंसत जोशी, किशन महरा, राजन राम आदि मौजूद थे ।

Share This News