विधायक मीना गंगोला ने प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 25 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र सौंपे।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 25 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र सौंपे जिसमें गंगोलीहाट ब्लॉक में 15 एवं बेरीनाग ब्लॉक में 10 लाभार्थी रहे। प्रथम किश्त की राशि DBT द्वारा ऑनलाईन हस्तातंरित की गई।

आवास बन जाने के बाद लाभार्थियों को सामान आदि के लिए 5000 की धनराशि प्रदान की जायेगी। गरीबों का हित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच में सर्वोपरि है, उसी का परिणाम है कि आज देश के साथ ही प्रदेश में भी हमारे गरीब भाई-बहनों को पूरे सम्मान के साथ हमारी सरकार आवास प्रदान कर रही है।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला ,ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग विनीता बाफिला ,भाजपा मण्डल अध्यक्ष गंगोलीहाट दिनेश धानिक ,नवीन मेहरा, खण्ड विकास अधिकारी गंगोलीहाट मानस मित्तल ,खण्ड विकास अधिकारी बेरीनाग नौटियाल सहित कई क्षेत्रों के क्षेत्र पंचायत सदस्य ,ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

