FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

मुख्यमंत्री के 20 दिन में शासनादेश करने की घोषणा करने पर 20 दिनों के लिए हड़ताल स्थगित

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

खटीमा में मुख्यमंत्री  ने आशा प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के बाद आशाओं की मांगों को पूरा करने के लिए 20 दिन का समय मांगा है।  मुख्यमंत्री  के 20 दिन में शासनादेश करने की घोषणा करने पर 20 दिनों के लिए हड़ताल स्थगित कर दी गई है। अतः आशाएँ गर्भवती की जांच, प्रसव, टीकाकरण कार्य ही करेंगी।  खटीमा में उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) के विशाल प्रदर्शन और मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय कूच के बाद मुख्यमंत्री के बुलावे पर एक सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री ने 20 दिन में शासनादेश जारी करने की घोषणा की। आशाओं ने इसे अपनी जीत करार दिया और घोषणा की कि यदि 20 दिन में मुख्यमंत्री ने अपने प्रस्ताव के अनुरूप शासनादेश जारी नहीं किया तो प्रदेश की आशाएँ पुनः आंदोलन पर बाध्य होंगी। फिर देहरादून में विशाल आंदोलन किया जायेगा।

Share This News