FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

बाल विकास बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष ,सामाजिक कार्यकत्री व आन्दोलनकारी श्रीमती शान्ति साह का निधन।

बाल विकास बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष ,सामाजिक कार्यकत्री व आन्दोलनकारी श्रीमती शान्ति साह का निधन।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-

गंगोलीहाट।ग्राम हाट निवासी पूर्व ग्राम प्रधान , परिवार एवं बाल विकास बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष ,सामाजिक कार्यकत्री व आन्दोलनकारी श्रीमती शान्ति साह का विगत दिवस उनके हाट गाव स्थित पैत्रिक आवास में निधन हो गया! श्रीमती शाह कुछ समय से बीमार थी श्रीमती साह ने क्षेत्र के विकास के लिये तथा क्षेत्र में शराब बन्दी को लेकर क्षेत्र की महिलाओं को एक जुटकर समय समय पर आन्दोलन कर यहाँ की समस्याओं का समाधान करवाया श्रीमती साह ने राज्य निर्माण आन्दोलन में भी अग्रणी भूमिका निभाई थी!श्रीमती शाह क्षेत्र में एक समाज सेविका के रूप में जानी जाती थी उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा उनका अंतिम संस्कार आज स्थानीय रामेश्वर घाट में किया गया उनके पुत्र भगवत लाल शाह एवं प्यारे लाल शाह ने चिता को मुखाग्नि दी शव यात्रा में भारी संख्या में क्षेत्र के व्यापारी सामाजिक कार्यकर्ता वह आम जनता शामिल रही उनके दोनों पुत्र गंगोलीहाट नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं।

Share This News