स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने पुलिस विभाग के कार्यरत एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
नैनीताल: स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने पुलिस विभाग के कार्यरत एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पीड़िता ने इस मामले में मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है ,वहीं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत काशीपुर में तैनात है ,तहरीर में बताया गया है कि पीड़िता काशीपुर से नैनीताल किसी कार्य से आ रही थी ,इसी दौरान वह कालाढूंगी में वाहन का इंतजार कर रही थी ,तभी कालाढूंगी में एक पुलिसकर्मी ने उसको एक बाइक सवार के साथ नैनीताल तक लिफ्ट दे दी ,इस दौरान बाइक सवार युवक ने खुद को पुलिस का सिपाही बताया और कुछ देर बाद रास्ते में पीड़िता के साथ अश्लील बातें और हरकतें करने लगा। वहीं, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी देने लगा ,मौका पाकर युवती ने चलती बाइक से छलांग मार दी और एक दुकान में छिपकर अपनी जान बचाई , इसके बाद युवती ने घटना की जानकारी मोबाइल फोन द्वारा अपने परिजनों को दी वहीं, इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली का घेराव किया वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी युवक आईआरबी में फॉलोवर है। आरोपी संजय देव राजपूत के खिलाफ आईपीसी की धारा 354क के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

