108 पदों पर होमगार्ड की निकली भर्ती, पांचवी और आठवीं पास करें आवेदन।
108 पदों पर होमगार्ड की निकली भर्ती, पांचवी और आठवीं पास करें आवेदन

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून। राज्य में पांचवी और आठवी पास बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका है। होमगार्ड्स में ऐसे युवा नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स देहरादून की ओर से इसके लिए 108 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर रखी गई है। जबकि की योग्यता पर्वतीय क्षेत्र के लिए कक्षा पांच और मैदानी क्षेत्रों के लिए कक्षा आठ रखी गई है। होमगार्ड्स के जिला कमांडेंट डॉ. राहुल सचान ने बताया कि अधिक जानकारी देहरादून होमगार्ड्स दफ्तर से प्राप्त की जा सकती है।

