चमोली गहरी खाई में गिरा वाहन, एक युवक की दर्दनाक मौत,

एनएचएल नेटवर्क
चमोली जिले में देर रात सड़क दुर्घटना हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। रात के अंधेरे में ही एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को खाई से बाहर निकाला। हालांकि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष चमोली से बीती रात, SDRF को सूचना मिली कि, पीपलकोटी के पास एक वाहन अनियंत्रित होने से गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पाकर SDRF की टीम ने अत्यंत विषम परिस्थितियों मे रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम ने वाहन में से एक युवक का शव बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया।

