FEATUREDGeneralLatestNewsppछत्तीसगढ़दुर्गराज्य

हेरोइन (चिट्टा) बिक्री करने के दो आरोपी जेल दाखिल ।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्ग – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैण्ड के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बिक्री करने के दो आरोपियों को थाना जामुल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया आज थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुरूद रंगला पंजाब ढाबा , बस स्टैण्ड के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान ओंकार सिंह एवं लुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 24.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) , 03 मोबाइल फोन एवं बिक्री की रकम 3200 रुपये बरामद की गई। जप्त सामाग्री की कुल अनुमानित कीमत 466800 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध थाना जामुल में अपराध क्रमांक 901/2026 धारा 21(ख) , 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये पाये जाने से थाना जामुल पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगण –

ओंकार सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी – सुभाष मार्केट , केएलसी जोन-2 खुर्सीपार , जिला – दुर्ग और लुकेश कुमार सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी – मौर्या कोचिंग के पास , 18 नंबर रोड , कैम्प-1 , थाना – वैशाली नगर भिलाई , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामाग्री –

हेरोइन (चिट्टा) 24.45 ग्राम , मोबाइल फोन 03 नग , नगद बिक्री रकम 3200 रुपये जप्त सामाग्री की कुल अनुमानित कीमत 466800 रुपये।

दुर्ग पुलिस की अपील –

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री , परिवहन एवं सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

Share This News