बनकोट में चार दिवसीय शरदोत्सव बनकोट महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज।

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुन्दन मेहता :-
गणाई। बनकोट में चार दिवसीय शरदोत्सव बनकोट महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हो गया। महोत्सव का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने कहा की लोक संस्कृति को बचाने के लिए बहुत सराहनीय प्रयास है। महोत्सव को अपने स्तर से सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्टालों का निरीक्षण किया।
इस मौके पर स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक दलों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी ने बताया की चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रदेश प्रसिद्ध लोक कलाकार सहित स्थानीय कलाकारों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। जिला पंचायत सदस्य नेहा बोरा ,जिला पंचायत सदस्य दिवाकर रावल सीडीओ अनुराधा पाल, खंड विकास अधिकारी मानस मितल, महोत्सव समिति उपाध्यक्ष प्रमोद बनकोटी ,सचिव सूरज बनकोटी ,उपसचिव मुकेश बनकोटी ,कार्यक्रम संयोजक महोत्सव समिति अभिनेष बनकोटी, रोहित बनकोटी,राकेश बनकोटी,धीरज बनकोटी,मयंक बनकोटी, विनोद रौतेला, भूपेश बनकोटी,बलवंत बनकोटी, गौरव बनकोटी,दिनेश बनकोटी सहित आदि मौजूद थे

