berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में शहीद चारू चन्द्र पाठक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

बेरीनाग में शहीद चारू चन्द्र पाठक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क के लिए जीवन धानिक की रिर्पोट:-

बेरीनाग 11वीं वाहिनी एस०एस०बी० डीडीहाट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अटल उत्कृष्ट विघालय में शहीद चारू चन्द्र पाठक (सहायक कमांडेंट) एस.एस.बी. को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया ।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 11वीं वाहिनी एस०एस०बी० डीडीहाट के द्वारा शहीद चारू चन्द्र पाठक (सहायक कमांडेंट) एस.एस.बी. के महेन्द्र प्रताप कमांडेंट 11वी वाहिनी एस. एस. बी डीडीहाट, व प्रधानाचार्य डी0 आर0 टमटा छात्र छात्राओं द्रारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान महेन्द्र प्रताप कमान अधिकरी ने शहीद चारू चन्द्र पाठक के देश के प्रति सर्वोच्च बलिदान के बारे में बताते हुए कहा कि 27 अप्रैल 2004 को जब एस.एस. बी. की तैनाती श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) मे थी उस दौरान अचानक एक आतंकवादी ग्रेनेड हमले के दौरान देश की रक्षा करते शहीद चारू चन्द्र पाठक वीर गति को प्राप्त हो गये थे।
शहीद चारू चन्द्र पाठक का देश के प्रति सर्वोच्चतम् बलिदान हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है तथा युवा पीढ़ी ऐसे वीर सैनिकों को अपना आदर्श मानतें हैं एवं इनका सम्मान करते हैं तथा देश के प्रति सत्यनिष्ठा और साहस से सेवा के लिए प्रेरित होते हैं। मौके पर कमांडेंट महेन्द्र प्रताप व छात्र एवं छात्राओं उपस्थित रहे।

Share This News