चुनाव आयोग ने पल पल अपडेट के लिए एक व्यवस्था बनाई है। जिसके जरिए आप अपने मोबाइल पर भी रिजल्ट देख सकते है।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून।चुनाव नतीजों को जानने के लिए प्रत्येक व्यक्ति उत्सुक है। 10 मार्च को मतों की गिनती के बाद नतीजे सामने आ जाएंगें। बृहष्पतिवार सवेरे 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम में डाले गए वोट गिने जाएंगे। हरिद्वार विधानसभा चुनाव की सभी 11 सीटों की गिनती भेल सेक्टर एक स्थित शिवडेल स्कूल में की जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव आयोग ने पल पल अपडेट के लिए एक व्यवस्था बनाई है। जिसके जरिए आप अपने मोबाइल पर भी रिजल्ट देख सकते है।इसके लिए आपको चुनाव आयोग की वेबसाईट https://results.eci.gov.in पर जाना होगा।

