उत्तराखंड के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक और मीनाक्षी लेखी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून उत्तराखंड में नई सरकार गठन को लेकर कसरत तेज हो गई है। इसी कड़ी में बीजेपी ने उत्तराखंड के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक और मीनाक्षी लेखी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन दोनों बड़े नेताओं के कंधों पर उत्तराखंड में सरकार गठन की जिम्मेदारी है।बता दें उत्तराखंड बीजेपी में आजकल मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चाओं का दौर है. इस बीच दोनों ऑब्जर्वरों की नियुक्ति से उम्मीद है कि जल्द ही उत्तराखंड में तस्वीर साफ हो जाएगी। राजनाथ सिंह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि राज्य में भाजपा ने 47 विधायकों के साथ सत्ता में वापसी की है, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हार जाने की वजह से अब नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मंथन किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में 19 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक होगी। 20 मार्च को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसी कड़ी में हाईकमान ने दो बड़े नेताओं को उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी है।

