FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandबागेश्वर

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा वर्ग को- पुलिस उपाधीक्षक कपकोट शिवराज सिंह राणा द्वारा दिये गए महत्वपूर्ण सुझाव ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:-

पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा वर्ग को- पुलिस उपाधीक्षक कपकोट शिवराज सिंह राणा द्वारा दिये गए महत्वपूर्ण सुझाव ।

बागेश्ववर वर्तमान मे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखंड पुलिस विभाग के अंतर्गत उप निरीक्षक,मुख्य आरक्षी,आरक्षी संवर्ग के जनपदीय पुलिस,पीएसी,आई०आर०बी,तथा फायरमैंन,पुलिस दूरसंचार के पुरुष/महिलाओ की सीधी भर्ती प्रचलित है।इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा एक मुहिम प्रारंभ करते हुए युवा वर्ग.के लिए दिनांक -12-03-2022 से.पुलिस लाईन बागेश्वर मे समय प्रात:07:00 बजे से 09:00 बजे तक सांय 04:00 से 06:00 बजे तक नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण चल रहा है।बागेश्वर पुलिस मित्रता, स्नेह के साथ सहयोग और समर्पण की मिसाल पेश कर रही है।इसमे पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं/युवतियों को पुलिस विभाग द्वारा नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।इसके लिए पुलिस विभाग के प्रशिक्षित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शारीरिक परीक्षा की तैयारी करायी जा रही है व मार्गदर्शन दिया जा रहा है।उक्त शारीरिक प्रशिक्षण की व्यवस्था दिनांक 12/03/2022 से प्रारंभ की गई है।प्रतिसार निरीक्षक द्वारा योग्य पुलिस के जवान हर दिन युवाओं क़ो भर्ती के बारे मे अभ्यास करा रहे है।जिसके क्रम से आज दिनांक 15-03-2022 को पुलिस उपाधीक्षक कपकोट द्वारा अभ्यर्थियों की गोष्ठी ली जिसमें 40 युवको और 38 युवतियों ने भाग लिया।सर्वप्रथम योगा कराया गया,उसके बाद बढते अपराधों के क्रम मे घरेलू हिंसा,साईबर क्राइम, नशे से दूर रहना, स्वस्थ जीवन जीने के बारे मे बताया।पुलिस भर्ती मे ध्यान देने योग्य सभी बातों क़ो बारीकी से बताया और अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा मे होने वाले सारे क्रियाकलापों के बारे मे बताया।शरीर के लिए पूर्ण आहार और व्यायाम की उपयोगिता को बताया।और उनके उज्जवल भविष्य की कामना. की जिसके साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।
उक्त प्रशिक्षण शिविर मे प्रतिसार निरीक्षक- शिवराज सिंह, उप निरीक्षक-पान सिंह,उप निरीक्षक -किशन सिंह बिष्ट,हे०का०- जितेन्द्र सिंह कंडारी,कांस्टेबल संदीप मेहता सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे ।

Share This News