बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग में गेंहू की फसल राख
न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-
जलालपुर ,अंबेडकरनगर। बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग में 10 बीघा गेहू जलकर राख हो गया है।
जलालपुर थाना क्षेत्र के सेठाकला गांव में शनिवार 11 बजे हाईटेन्शन तार आपस में टकराने से निकली चिन्गारी सुरेश तिवारी पाच बीघा गेहू जल गया देखते ही देखते बगल के अरूण द्विवेदी का एक बीघा फूल चंद यादव का एक बीघा सूरदास का एक बीघा माता प्रसाद का 10 बिस्वा गेहू जल राख हो गया ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया उधर जैतपुर क्षेत्र के रत्ना गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग में सती राम के झोपड़ीनुमा रिहाइशी मकान में आग लग गई जिससे जलकर राख हो गया सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

