almoraGeneralNewsuttarakhand

ए बी वी पी जल्द करेगी छात्र इकाइयों का गठन तीन जनपद में चलेगा अभियान:बनकोटी

अल्मोड़ा न्यूज लाइव संंवाददाता : कमल बिष्ट:–

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हल्द्वानी में वित्त मंत्री प्रकाश पंत की मौजूदगी में संपन्न सम्मेलन में अल्मोड़ा विभाग प्रमुख का दायित्व सौंपा जाने के बाद मुकेश बनकोटी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहां कि वह अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी ईमानदारी वह निष्ठा से करेंगे उन्होंने कहा कि अब बहुत जल्द अल्मोड़ा रानीखेत वह बागेश्वर में एबीवीपी की छात्र इकाई का गठन करके हजारों की तादात में छात्र वर्ग को संगठन से जोड़ा जाएगा l
उन्होंने कहा कि वह संगठन कि वह रीति और नीति के अनुसार कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं आज देश में कुछ राष्ट्रीय विरोधी ताकतें सिर उठा भ्रम का माहौल कायम कर रही है वही लाखों की तादाद में राष्ट्रवादी युवा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मैं सम्मिलित होने पर तत्पर है ऐसे ही देश प्रेमियों को संगठन से जोड़ राष्ट्र को मजबूत किया जा सकता है उन्होंने जनवरी माह में हल्द्वानी अधिवेशन की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में वित्त मंत्री प्रकाश पंत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए यह 18 वा अधिवेशन लक्ष्मी शिशु मंदिर हल्द्वानी में संपन्न हुआ था जिसमें 13 जिलों के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए तीन दिनों तक चले उक्त सम्मेलन में कई सत्रों पर तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई थी ज्ञात रहे कि मुकेश सिंह बनकोटी का एबीवीपी में बड़ा कद है l
वह इससे पूर्व नगर अध्यक्ष जिला सह प्रमुख जिला प्रमुख आदि दायित्वों का निर्वाहन कर चुके हैं l

4 व 5 को रानीखेत में होगी समीक्षा बैठक
अल्मोड़ा मुकेश बनकोटी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश समीक्षा बैठक आगामी 4 व 5 को रानीखेत में होगी जिसमें संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय होगी l

Share This News