पहल ने किया निःशुल्क यूरिक एसिड जांच शिविर का आयोजन
न्यूज लाइव संवाददाता सौरभ कुमार, :–
पटना :- पब्लिक अवेयरनेस फाॅर हेल्थफुल एपरोच फाॅर लिविंग (पहल) के तत्वाधान में निःशुल्क यूरिक एसिड जाॅच का आयोजन डा0 दिवाकर तेजस्वी क्लिनिक, एक्जीविशन रोड, पटना में किया गया। इस अवसर पर ‘‘पहल’’ के चिकित्सा निदेशक एवं प्रसिद्ध फिजिशियन डा0 दिवाकर तेजस्वी ने बताया कि रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा 3 मि.ग्रा. प्रति डे.ली. से 7 मि.ग्रा. प्रति डे.ली. तक, पुरूषों में एवं 3 मि.ग्रा. प्रति डे.ली. से 6 मि.ग्रा. प्रति डे.ली. तक महिलाओं में सामान्यतः रहता है। इससे ज्यादा होने पर गठिया की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसमें जोड़ों में दर्द विशेष अंगूठों में दर्द एवं सूजन हो जाती है तथा ह्रदय रोग तथा मधुमेह को भी बढ़ावा मिलता है। हाल के दिनों मेें ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह के रोग के साथ-साथ गठिया का रोग भी बिहार व पटना में तेजी से फैला है एवं करीब-करीब 4-5 प्रतिशत जनसंख्या इससे प्रभावित है। इस बीमारी के रोकथाम के बारे में बताते हुए डा0 तेजस्वी ने कहा कि गठिया के रोगियों का अल्कोहल, उच्च प्रोटीनयुक्त भोजन से परहेज करनी चाहिए। गठिया के रोगियों को चिकित्सीय देख-रेख में एलोप्यूरीनाॅल , फेबुक्सोस्टैट एवं प्रोबेनेसिड नामक दवाएॅ लेनी होती है। इस शिविर में लगभग 80 लोगों की निःशुल्क यूरिक एसिड जाॅच की गई , जिनमें 9 लोगो में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक पाई गई। उन्हें निःशुल्क दवा एवम् चिकित्सीय परामर्श दी गई । इस मौके पर पहल के कार्यक्रम सहायक पवन कुमार साव, सुमन कुमार, नीरज कुमार, रंजन कुमार सहित अन्य गण्यमान लोग मौजूद थे।

