सांसद आदर्श ग्राम की तर्ज पर महेशपुरा को जिला आदर्श ग्राम बनाने की पहल

न्यूज लाईव संवाददाता संदीप पाडे:–
बाजपुर – सांसद आदर्श ग्राम की तर्ज पर महेशपुरा को जिला आदर्श ग्राम बनाने की पहल जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल द्वारा कर दी गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महेशपुरा में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने महेशपुरा को जिला आदर्श ग्राम बनाने हेतु ग्रामीणों के सुझाव लिए तथा क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए।
जिलाधिकारी ने ग्रामीण से कहा कि सरकार द्वारा जो सेवाएं दी जा रही हैं, उसमें कितना अमल हो रहा है,इस पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि भूखा नदी में कुछ उद्योगों द्वारा गन्दा पानी छोड़ा जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जाॅच करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि हाईस्कूल, जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में होने के कारण हाईस्कूल के प्रधानाचार्य को तीनों विद्यालयों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तायुक्त शिक्षा सभी को उपलब्ध हो, इसके लिए समय-समय पर उप जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गाॅव वासियों को शतप्रतिशत साक्षर करने हेतु प्रेरक की नियुक्ति की जायेगी साथ ही विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों द्वारा अपने अभिभावकों एवं क्षेत्र वासियों को साक्षर करने वाले विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे ड्राॅप आउट बच्चों का सर्वें कराऐं तथा चिन्हित बच्चों का विद्यालयों में पुनः प्रवेश कराऐ। उन्होंने इस ग्राम सभा की खुली बैठक में उप जिलाधिकारी व बीडीओं स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्यालय को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने हेतु अन्य विद्यालयों से भी सहयोग लिया जायेगा।
बैठक में ग्रामीणों द्वारा कुछ टीचरों के विद्यालय में समय से न आने की शिकायत को गंभीरता से लेतु हुए विद्यालय में बायोमेट्रिक मशीन व सीसी टीवी की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य सम्बन्धी चर्चा करते हुए क्षेत्र में अधिकतर असुरक्षित तरीके से घर में ही प्रसव कराने की व्यवस्था को अत्यन्त गंभीरता से लिया। उन्होंने एएनएम को चैतावनी जारी करते हुए भविष्य में सभी प्रसव सीएचसी/पीएचसी व सब सेन्टर में कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सब सेन्टर में प्रसव हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होंनें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नही की जायेगी तथा काम न करने पर होने वाले स्थानान्तरण की परिपाटी को समाप्त करते हुए निलम्बित करने की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाधिकारी ने गाॅव वासियों की मांग पर शिव मन्दिर के पास नाला निर्माण तथा शमशान घाट के पास रास्ता बनवाने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिये। जिलाधिकारी द्वारा पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, टीकाकरण आदि की जानकारी ली गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, परियोंजना निदेशक हिमांशु जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी डाॅ.पीएन सिंह, ग्राम प्रधान राम दुलारी देवी, राकेश गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी निर्मला जोशी, उप खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी मनीष अग्रवाल सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

