Newsउधमसिंह नगर

सही समय से उपचार मिलने से दंपति की बची जान

न्यूज लाइव संवाददाता संदीप पांडे:–

रुद्रपुर उधमसिंहनगर जनपद के एसएसपी डॉ सदानंद शंकर राव दाते की मदद से सड़क दुर्घटना में घायल एक दंपति को नया जीवन मिला है सड़क दुर्घटना में घायल दंपति और उनके दो साल के बच्चे को एसएसपी दाते ने सरकारी पुलिस जीप से अस्पताल पहुचाया जिससे सही समय से अस्पताल पहुचने से दंपति और बच्चे की जान बच गयी एसएसपी दाते आईजी पूरन सिंह रावत के साथ गदरपुर थाने का निरीक्षण करने जा रहे थे

उधमसिंहनगर जनपद के एसएसपी डॉ सदानंद शंकर राव  दाते अपनी ईमानदार छवि और निष्पक्ष कार्यप्रणाली के चलते आम लोगो की पसंद है वही मानवता के काम मे भी वो बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है हुआ हूं की एसएसपी डॉ सदानंद शंकर राव दाते आईजी कुमाउं पूरन सिंह रावत के साथ गदरपुर थाने का निरीक्षण करने जा रहे थे तो जाफरपुर के पास काशीपुर से रुद्रपुर आ रहे छत्तरपुर गांव निवासी बाइक सवार पूरन चंद पांडेय अपनी पत्नी आशा पांडेय और दो साल के पुत्र कार्तिक के साथ सड़क दुर्घटना घायल होकर सड़क में गिरे गए थे और तीनों लोगो को काफी चोटें आई हुई थी जिन्हें देख कर  एसएसपी दाते ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घटना स्थल में पहुच गए और घायल लोगो को सांत्वना दी और बच्चे को गोद मे उठा लिया और तुरंत सरकारी जीप से रुद्रपुर के मेट्रोसिटी अस्पताल पहुचाया और डॉक्टरों से बात कर उचित चिकित्सा सेवा देने का अनुरोध भी किया जिससे सही समय पर दंपति को उपचार मिलने से उनकी जान बच गयी एक तरफ जहा आम लोग सड़क दुर्घटना में घायल लोगो को मदद देने से गुरेज करते है वही एसएसपी डॉ सदानंद शंकर राव दाते ने दंपति की मदद कर लोगो को प्रेरणा दी है

Share This News