अपहृत नाबालिक बालिका बरामद, आरोपियों तक नहीं पहुॅची पुलिस

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–
आलापुर ,अम्बेडकरनगर। बीते एक माह पूर्व अगवा की गई नाबालिग बालिका को पुलिस नें बरामद करनें में सफलता हासिल कर लिया लेकिन चार आरोपियों में से किसी को भी पुलिस दबोचने में अब तक नाकाम रही है।
बता दें कि बीते 15 मार्च को जहांगीरगंज थानाक्षेत्र के गनपत पुर निवासिनी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को उसके घर से बहला फुसला कर अगवा कर लिया गया था ,लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस नें बालिका के पिता की तहरीर पर पडोसी गांव जहांगीरगंज दलित बस्ती निवासी राजन पुत्र दिलीप व उसकी बहन मनीषा,फूफा किशोर व बुआ शीला के विरूद्ध बालिका को बहला फुसला कर अगवा करनें के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन एक माह बीत जानें के बाद भी न तो किसी आरोपी को ही पकड पायी थी न ही अगवा बालिका को ही बरामद कर सकी थी इधर पुत्री को बरामद करने की मांग को लेकर पिता अधिकारियों के चैखट नाप रहा था इसी क्रम में मंगलवार को पीडित नें डी एम ,एस पी से मिलकर अपना दुखडा सुनाया मामला मीडिया की सुर्खियां बनता देख पुलिस नें अचानक एक नाटकीय घटनाक्रम में बालिका को बसखारी केे पास से एक बस से बरामद कर लिया थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह विसेन के दावे की मानें तो उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने दरोगा संतोष कुमार व कांस्टेबल अमित तिवारी ,महिला कांस्टेबल दीप माला की टीम को लगाया और सूचना के मुताबिक बुधवार ढाई बजे दिन में बस रोक कर अन्यत्र कहीं जा रही बालिका को बरामद कर लिया आरोपियों की गिरफ्तारी के बाबत पूछे जानें पर एस ओ नें बताया कि आरोपी पकड में नहीं आ सके उनकी तलाश की जा रही है।

