Newsहरियाणा

पंजाब पुलिस से आरोपी राजेश पहलवान को छुडाने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार।

कुरुक्षेत्र न्यूज लाइव संंवाददाता। राकेश शर्मा
जिला पुलिस की अपराध शाखा ने जनवरी 2016 मे पंजाब पुलिस के जवानो की आँखो मे मिर्च डालकर आरोपी राजेश पहलवान को छुडाकर भागने वाले एक और आरोपी नरेश उर्फ अर्जुन वासी अबोहर फाजिल्का जिला फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि दिनांक 12-1-16 को पंजाब पुलिस पटियाला के हैड कांसटेबल राज कपूर व हैड कांसटेबल बलकार सिहँ आरोपी राजेश उर्फ पहलवान को कुरुक्षेत्र के एक मामले मे पटियाला जेल से लेकर आये थे। अदालत मे पेश करने के बाद जवान आरोपी को पैदल पैदल लेकर सैक्टर 10 की तरफ जा रहे थे जब वे पार्क के पास पहुँचे तो एक बिना नम्बर की स्वीफ्ट कार मे आये चार लडको ने उनकी आँखो मे मिर्च डालकर उनसे आरोपी को छुडवाकर लेकर भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच अपराध शाखा एक को सौंपी थी। दौराने तफ्तीश अपराध शाखा एक द्वारा दिनांक 16-11-16 को आरोपी प्रीतपाल उर्फ घोडा वासी फाजिल्का को , दिनांक 19-11-16 को आरोपी तिजेन्द्र उर्फ मन्नी को , दिनांक 21-11-16 को राजन वासी आर्यन कालोनी फाजिल्का को , 22-11-16 को आरोपी प्रवीण कुमार वासी चण्डीगढ को तथा  दिनांक 1-12-16 को आरोपी संदीप कुमार वासी चण्डीगढ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजेश उर्फ पहलवान उर्फ राजू वासी संधलखेडी जिला कैथल को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जो कि तिहाड जेल मे बन्द था जो आरोपी राजेश को दिनांक 8-2-18 को प्रोडक्शन वारन्ट पर लेकर आरोपी को शामिल तफ्तीश किया गया। आरोपी राजेश के ब्यान व निशानदेही पर आरोपी को शरण देने वाले साहिल राव वासी रादौर जिला यमुनानगर को भी गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा द्वारा दिनांक 26-2-18 को मामले के एक और आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया गया वहीं दिनांक 16 -4-18 को मामले के आरोपी नरेश उर्फ अर्जुन वासी अबोहर फाजिल्का जिला फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार करके दो दिन कज पुलिस रिमांड पर लिया गया। दौराने रिमांड आरोपी से वारदात व अन्य स्थानो की निशानदेही करवाई गई। आज रिमांड अवधी समाप्त होने पर आरोपी को अदालत मे पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।
Share This News