berinagLatestNewsuttarakhand

बेरीनाग मे सडक जाम से लोग परेशान।

कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग नगर में आये दिन से जाम  से परेशानी हो रही है ।  नगर में जाम से बचने के लिए जवाहर चौक से भट्टीगाँव त्रिपुरा देवी बाईपास का निर्माण किया गया है। इस सडक का निर्माण प्रधान मंत्री सडक योजना के तहत   एक माह पूर्व ही पूरा कर लिया गया है। लेकिन कब बाई पास सडक  को आम जनता के लिए खोला जायेगा इस पर अभी संशय बना हुआ है। कब होगा उदघाटन इस रोड का। कब से चलेंगे बाइ पास सडक से गाड़ी। आजकल  शादियों का सीजन चल रहा हैं । जिस कारण बारातो की गाडिया बाजार से गुजरते है तो दिन मे कई बार नगर मे जाम लग जाता है।
वही ट्रक,बडी गाडिया, स्कूल टाईम आफिस टाईम मे हर रोज लगभग 9बजे से 10 बजे तक बेरीनाग मैन बाजार नया बाजार मे जाम लगने से लोगो तथा स्कूली बच्चो को चलने मे काफी परेशानी का सामना करना पढ रहा है। दूर जाने वाली टैक्सीया बाजार मे जाम मे फँस रही है।   नगर में  अधिकतर व्यवसायी अपनी  गाडी साइट में खडे कर देते है या फिर इस टाइम मे ट्रैको से सामान उतारते है जिस कारण नगर मे जाम की स्थिति और बढ जाती है ।  बाजार में व्यापार करने आये लोगो को काफी परेशानी उठानी पड रही है। क्षेत्रीय लोगो ने बाईपास सडक को चालू करने की माँग की है अगर सडक चालू हो गयी तो भारी वाहन व दूर जाने वाले यात्रीयो को भी जाम से राहत मिलेगी।
Share This News