पहाड़ी क्षेत्रों में केमू ने बढ़ाया किराया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज के बाद अब केमू की बसों का भी सफर करना महंगा हो गया है। जी हां केमू की बसों में भी किराये का इजाफा हो गया है। जिससे यात्रियों की जेब पर भारी असर पड़ने वाला है। कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन ने पहाड़ी रूटों पर संचालित होने वाली बसों के किराये में इजाफा कर दिया है। अब हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को ज्यादा किराया चुकाना होगा। रविवार को हुई केमू प्रबंधन की बैठक में किराया बढ़ाने को लेकर अंतिम फैसला लिया गया है। और केमू द्वारा आधिकारिक किराया भी जारी कर दिया गया है। केमू के चेयरमैन सुरेश डसीला ने बताया कि राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा किराये में इजाफा करने के बाद विभिन्न रूटों के अनुसार गणना कर किराया सूची फाइनल की गई है। उन्होंने बताया करीब तीन साल के बाद किराये में इजाफा हो रहा है। ऐसे में मोटर मालिकों को राहत महसूस होगी। बताया सोमवार से नए किराये के साथ लोगों को यात्रा करनी होगी।
हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाली केमू बसों का नया किराया सूची।
अल्मोड़ा 200
पिथौरागढ़ 450
बागेश्वर वाया गरुड़ 385
बागेश्वर वाया ताकुला 355
घाट पनार 455
रानीखेत 195
गंगोलीहाट वाया शेराघाट 425
बेरीनाग 405
डीडीहाट 520
मिर्थी 530
चम्पावत 385
भवाली 85
लोहाघाट 354
भीमताल 60
जागेश्वर 275

