berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग जंगल मे घास काटने गयी महिला पर गुलदार ने हमला कर किया घायल ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

बेरीनाग भंडारी गाँव निवासी दीपा देवी पत्नी जसवंत सिंह भंडारी उम्र 45 वर्ष, को जंगल में घास काटने समय गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया । गुरुवार को जानवरो के लिए घास काटने गाँव से 1 किमी दूर नदुलीगाड़ा के जंगल में गयी थी दोपहर 11 बजे गुलदार ने अचानक दीपा देवी पर हमला करके घायल कर दिया । हमला करते ही महिला ने शोर किया और गुलदार पर दंराती से वार कर अपना बचाव किया उसके साथ घास काटने गयी अन्य महिलाओ निर्मला देवी और नीमा देवी ने शोर मचाया तो गुलदार जंगल की ओर भाग गया । परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र लाये जहाँ महिला का उपचार किया गया । दीपा देवी के सिर में 6 टाके कान में एक टांका लगा है तथा पैर मे भी घाव हुये है। परिजनों द्वारा वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।
वही वन रेंजर चंदा महरा ने बताया की हमे 11 बजे बना बन पंचायत मे घास काटते समय महिला को गुलदार के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गयी वही पीड़िता की ओर से वन विभाग की ओर से मुआवजा ने प्रार्थना पत्र मिला है । जिसे उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

Share This News