FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhandदेहरादून

UKSSSC मामला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद 21 अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई,अवैध चल अचल संपत्ति की जांच प्रारंभ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

देहरादून मुख्यमंत्री उत्तराखंड  पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति और माफियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफियों पर नकेल कसने और संगठित होकर अपराधियों द्वारा जो अवैध संपत्ति अर्जित की जा रही थी उस पर एक्शन लेने के लिए आदेशित किया गया था इन निर्देशों के क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड की रिपोर्ट पर आज थाना रायपुर पर 21 अभियुक्त पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है
गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से अभियुक्तगणो की अवैध चल अचल संपत्ति को जब्त करने की विधिवत कार्यवाही शीघ्र शुरू हो पाएगी।

 

Share This News