berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग महाविद्यालय में समर्थ e-gov पोर्टल हेतु कार्यशाला आयोजित की गयी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में  समर्थ e-gov पोर्टल में प्राध्यापकों/ कर्मचारियों की प्रविष्टियों को पूर्ण करने हेतु IQAC के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सी डी सूँठा के द्वारा की गयी। मुख्य वक्ता के रूप में नोडल अधिकारी डॉ बालम सिंह बिष्ट ने समर्थ पोर्टल में सूचना भरने संबंधी सभी पहलुओं को विस्तार पूर्वक समझाया तथा प्राचार्य डॉ सी डी सूँठा द्वारा समर्थ पोर्टल की प्रसंगिगता से सभी को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ डी एस खाती द्वारा किया गया। कार्यशाला में डॉ पी सी मठपाल, डॉ जे एन पंत, डॉ लीलाधर मिश्र, डॉ पवन टम्टा, डॉ दीपा पंत, डॉ बीना लोहिया, डॉ पार्वती, डॉ विनीता, डॉ अंजलि, डॉ अश्विनी,श्री नवीन पंत, डॉ ओम, डॉ पूनम, डॉ वंदिता, डॉ प्रतिभा,डॉ अमन,श्री भूपेंद्र, श्री अरुण कुमार, श्री अरुण यादव, कल्पना, लता, शिव कुमार, संगीता, विवेक, मानकी, सुरेंद्र सहित सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News