मदकोट में N.DRF ने कालेज के छात्र छात्राओ समेत ग्रामीणो को आपदा के समय बचाव के बताये ट्रिप।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
मदकोट। राजकीय इण्टर कालेज मदकोट में 15 वी वाहिनी N.DRF के कमाडेन्ट सुदेश कुमार दराल के निदेशानुसार जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय इण्टर कालेज मदकोट में टीम कमाडर धीरेन्द्र सिह रावत व NDRF टीम द्वारा स्कूल छात्र छात्राओ को आपदा के दौरान होने वाले दुर्घटनाओ को दूर करने के लिए मेडिकल रोप रेस्क्यू व अमरजेन्सी, के बारे में जानकारी दी गयी।

NDRF के सहायक सेनानी अजय पन्त ने स्कूल के अध्यापक व स्कूल छात्र छात्राओ से अपील की वह आपदा के दौरान अपना बचाव के साथ ही दूसरो का बचाव भी कर सकते है। मदकोट मे एनडीआरएफ के प्रशिक्षण से कालेज के छात्र व ग्रामीणो बहुत खुस नजर आये।ग्रामीणो ने इस दौरान टीम से और भी इस तरह के दुबारा प्रशिक्षण कराने के लिए कहा ।


