FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandदेहरादून

उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम, पहाड़ में बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व मैदान में बढ़ेगी ठिठुरन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

देहरादून। प्रदेशभर में छह नवंबर से मौसम करवट बदल सकता है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम बदलने से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। न्यूनतम तानमान में पहाड़ी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। मौसम बदलने से प्रदेशभर में ठंड बढ़ने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहने का अनुमान है। वहीं, छह नवंबर से मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। सुबह और शाम के दौरान कुहासा रहने की संभावना है। अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान क्रमश 28 डिग्री सेल्सियस तथा 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।











Share This News