मीना बाजार में वेंडरों को जबरन हटाने के विरोध में चेयरमैन ने दिया धरना।
मीना बाजार में वेंडरों को जबरन हटाने के विरोध में चेयरमैन ने दिया धरना।

दीपक भारद्वाज
सितारगंज: वेंडरों को मीना बाजार से जबरन हटाने के विरोध में चेयरमैन हरीश दुबे ने वेंडरों के साथ सांकेतिक धरना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेंडरों को हटाने में लोनिवि कोई आदेश नहीं दिखा रहा है। जिसका उन्होंने विरोध किया है।
सड़क चौड़ीकरण की जद आ रहे मीना बाजार के व्यापारियों को लोक निर्माण विभाग ने 3 दिसम्बर तक की मोहलत दी थी। शनिवार को लोनिवि के अफसर सड़क से अवैध निर्माण तोड़ने पहुंच गए। जिसका पता लगते ही चेयरमैन हरीश दुबे, व्यापारियो ने मीना बाजार मार्ग में सांकेतिक धरना शुरु कर दिया। यहां चेयरमैन हरीश ने आरोप लगाया कि नियमों के विपरीत जबरन निर्माण तोड़े जा रहे है। आरोप लगाया कि लोनिवि टाउन वेडिंग कमेटी के निर्धारित नियमों का उल्लघंन कर पुराने वेंडरों को हटा रहा है। लोनिवि के खिलाफ अदालत की शरण ली जाएगी। उन्होंने विभाग पर मनमानी कर वेंडरों को उजाड़ने का आरोप लगाया। लोनिवि के जेई सतपाल सिंह ने बताया कि हाइकोर्ट ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए है। जिसके क्रम में कमेटी गठित की गई है। कमेटी में एसडीएम अध्यक्ष, पालिका ईओ, लोनिवि, पुलिस सदस्य है। जिस भूमि से अवैध कब्जे हटाए जा रहे है वह भूमि लोनिवि को हस्तांतरित है। लोनिवि की भूमि में वेंडरों को भूमि नही दी जा सकती है। पालिका स्वंय की हस्तांतरिक भूमि में वेंडरों को भूमि दे सकती है। जिसमें लोनिवि को कोई आपत्ति नही होगी।

