बेरीनाग साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं करने पर पाॅच सौ का होगा चालान,
बेरीनाग साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं करने पर पाॅच सौ का होगा चालान,

एनएचएल नेटवर्क टीम।
बेरीनाग।साप्ताहिक बंदी का पालन करने के लिए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में तहसील सभागार में बैठक की गई। जिसमें व्यवस्था की गई की रविवार को ही बाजार बंद रहेगी । बैठक में तय किया गया की मेडिकल की दुकान पूरी सप्ताह खुली रहेगी । सब्जी और दूध की दुकानें पुरानी बाजार में लगाई जायेगीं ।होटल, रैस्टोरेंट रोटेशन से खोले जाएंगे । जो भी उल्लंघन करेगा पाॅच सौ का चालान किया जायेगा ।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राकेश कोटिया ,ए एस आई हर गुलाल,व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ,उपाध्यक्ष कमल खाती, बंलवत सिंह धानिक,कमलेश पंत, हनुमान रावत, राजेश पंत, राजू पाठक, मुकेश पंत, आनंद पंत, इन्द्र सिंह धानिक ,दीपक राठौर, महेश बिष्ट, मालती रावत,नीरू कार्की आदि मौजूद थे ।

