पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा डॉन बॉस्को स्कूल रई में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र/छात्राओं को करियर काउन्सलिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर दी गई विस्तृत कानूनी जानकारी ।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी।
पिथौरागढ़ में आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया गया । पुलिस अधीक्षक ने समस्त स्कूली छात्र/ छात्राओं की करियर काउन्सलिंग की गयी जिस दौरान छात्र/ छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया में अनावश्यक चीजों को देखने में अपना समय न गवाएं बल्कि अपने स्कूल की किताबों के साथ-साथ महान विभूतियों की पुस्तकों को पड़ें और उनका अपने जीवन में अनुसरण करें । नशे से दूर रहें तथा प्रतिदिन व्यायाम/ योगा करके अपने तन व मन को स्वस्थ रखें । इसके अतिरिक्त बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- गौरा शक्ति एप, के साथ-साथ डॉयल- 112, 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा पूछे गये सवालों व शंकाओं का पुलिस अधीक्षक ने जवाब देते हुए उनका समाधान किया गया। करियर काउन्सलिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्हें एक नई दिशा की किरण भी मिली।
उपरोक्त कार्यक्रम में स्कूल प्रबन्धक सिस्टर मारीया, जिला विधिक प्राधिकरण से श्रीमती गीता बिष्ट व समस्त विद्यालय स्टॉफ के साथ-साथ लगभग 400 छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे ।

