berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग किरायेदारो का सत्यापन नही कराने पर पुलिस ने दो मकान मालिको के 10- 10 हजार व नगर मे शान्ति भंग पर दो लोगो को पाँच पाँच सौ के दो चालान किये ।

बेरीनाग किरायेदारो का सत्यापन नही कराने पर पुलिस ने दो मकान मालिको  के  10- 10 हजार व नगर मे शान्ति भंग पर दो लोगो को पाँच पाँच सौ के दो चालान किये ……

 

एनएचएल नेटवर्क टीम।

बेरीनाग पुलिस द्वारा सत्यापन को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है |इस दौरान श्रमिकों, किरायेदारों सहित दुकानों के कर्मचारियों का सत्यापन कराया गया |थाना इन्चार्ज सुशीला आर्या के नेतृत्व मे सघन सत्यापन अभियान चलाया गया |इस दौरान पुलिस द्वारा दो मकान मालिकों के किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराये जाने पर 10-10 हजार के कोर्ट के चालान किये गये वहीँ रविवार को 82 लोगों के सत्यपन किये गये है | व नगर मे शान्ति भंग करने पर दो लोगो के पाँच पाँच सौ के दो चालान किये गये। थाना इन्चार्ज सुशीला आर्या ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।कहा कि मकान मालिक अपने किरायेदारो का सत्यापन करा ले। इस दौरान एस एच ओ सुशीला आर्या संजीव कुमार, मोहन रस्वाल, मोहन सिह आदि लोग शामिल रहे |

Share This News