FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandबागेश्वर

दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान डूबा युवक , परिवार में कोहराम।

एनएचएल नेटवर्क।

बागेश्वर  दिल्ली से दोस्त के विवाह में शामिल होने आया एक युवक सरयू नदी में डूब गया है। पुलिस- एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। जबकि तीन अन्य युवक घटना में बालबाल बच गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। समाचार के मुताबिक नगर के तल्ला बिलौना निवासी सुरेश लाल के पुत्र पंकज का विवाह 27 मई को है। पंकज दिल्ली में रहता है। उसके विवाह में उसके साथी रोहिल्ला, दिल्ली निवासी 25 वर्षीय प्रिंस, 30 वर्षीय खुशाल, 28 वर्षीय राहुल और 26 वर्षीय अक्षय रविवार की सुबह गांव पहुंचे। नाश्ता के बाद चारों युवक सरयू नदी की तरफ चले गए। वहां पशु चिकित्सालय के पीछे की तरफ नदी में नहाने लगे।एकाएक चारों डूबने लगे। उनके साथ कोई स्थानीय नहीं था। अक्षय ने सूझबूझ का परिचय दिया और बारी-बारी दो अन्य साथियों को पानी से खींचकर बाहर निकाल लिया। जबकि 25 वर्षीय प्रिंस पुत्र विरेंद्र नदी की गहराई की तरफ अंदर डूब गया। उसे काफी खोजने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाल कैलाश नेगी के मुताबिक पुलिस एसडीआरएफ कीर्ति में युवक की तलाश में जुटी हुई है इधर घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Share This News