गणाई बनकोट बटगेरी स्पतेश्वर मोटर मार्ग के सरयू नदी पर 15 करोड़ 24 लाख की लागत से बनेगा मोटर पुल।
गणाई बनकोट बटगेरी स्पतेश्वर मोटर मार्ग के सरयू नदी पर 15 करोड़ 24 लाख की लागत से बनेगा मोटर पुल।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कुन्दन मेहता।
गणाई गंगोली लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश मंत्री भाजपा उत्तराखंड,पूर्व विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला के प्रयासों से जून माह में बनकोट क्षेत्र के बनकोट बटगेरी सप्तेश्वर मोटर मार्ग में मोटर पुल की टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ होगी। विश्व बैंक के माध्यम से 15 करोड़ 24लाख की लागत से 105 मीटर के स्पान पुल का निर्माण होगा।इस मोटर पुल के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री जी का आभार जताया है।
इस मोटर पुल के बनने से बनकोट से बागेश्वर की दूरी मात्र 20 किमी. रह जाएगी। मोटर पुल के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी प्रकट की है,और मुख्यमंत्री ,पूर्व विधायक मीना गंगोला का क्षेत्रवासियों ने अभिनेष
बनकोटी,रविन्द्र बनकोटी,रज्जा बनकोटी,दिनेश बनकोटी,सूरज बनकोटी,बिरेन्द्र मेहता,विक्रम मेहता,घनश्याम मेहता,शिवनाथ बनकोटी,चंचल बनकोटी,नीरज डसीला आदि क्षेत्रवासियों ने आभार प्रकट किया है।

