राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नांदी महिंद्रा प्राइड क्लास रूम द्वारा विद्यार्थियों में सृजनशीलता को बढ़ावा देने के लिए सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नांदी महिंद्रा प्राइड क्लास रूम द्वारा विद्यार्थियों में सृजनशीलता को बढ़ावा देने के लिए सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पी. सी. मठपाल ने किया। उन्होंने कौशल विकास के इस कार्यक्रम को प्रासंगिक एवं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए उपयोगी बताया। नांदी महिन्द्रा प्राइड क्लासरूम के विशेषज्ञ सरिता एवं रितिका रमोला ने विद्यार्थियों को बॉडी लैंग्वेज, कम्युनिकेशन स्किल, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट पर व्याख्यान प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। महाविद्यालय के स्किल डेवलपमेंट सेल के नोडल अधिकारी डा. पवन टम्टा ने बताया कि 40 घंटे की अवधि में संचालित हो रहे कौशल विकास कार्यक्रम से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम का संचालन डा. लीलाधर मिश्र ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में डा. एम. एस. कुटियाल, डा. डी. एस. खाती, डा. बी. एस. बिष्ट, डा. गरिमा पुनेठा, डा.कंचन भंडारी, डा. वंदिता कांडपाल, डा.अरुण कुमार सिंह, डा. प्रतिभा नेगी समेत महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

