FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSports

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अण्डर-19 वर्ष बालक वर्ग की जिला स्तरीय आमंत्रण फुटबाल में जी0आई0सी0 पिथौरागढ़ का फाइनल में प्रवेश।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अण्डर-19 वर्ष बालक वर्ग की जिला स्तरीय आमंत्रण फुटबाल में जी0आई0सी0 पिथौरागढ़ का फाइनल में प्रवेश।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता सुशील खत्री।

खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के सौजन्य एवं जिला प्रशासन, पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में हरि सिंह थापा स्पोटर््स कॉलेज, लेलू, पिथौरागढ़ द्वारा 19 वर्ष से कम आयु के बालकों की राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच जी0आई0सी0 पिथौरागढ़ एवं स्पोटर््स स्टेडियम पिथौरागढ़ की टीमों के मध्य खेला गया। मैच समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रही। जी0आई0सी0 की ओर से शुभम व स्टेडियम की ओर से कार्तिक ने 1-1 गोल किया। मैच का निर्णय ट्राइब्रेकर के आधार पर हुआ जिसमें जी0आई0सी0 पिथौरागढ़ ने स्पोटर््स स्टेडियम पिथौरागढ़ को 7-6 से पराजित कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच कुसौली एवं देवसिंह मैदान के मध्य खेला जारी है।
आज के मैच के निर्णायक भूपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ0 पुष्कर सिंह अधिकारी,  नरेन्द्र खत्री, श्री चन्द्र सिंह धामी,  यतीश ओझा,  नितिन उप्रेती एवं  नवीन खत्री थे।
प्रतियोगिता का कल दिनांक 29 अगस्त, 2023 को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा तथा विजेता एवं उप विजेता स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार दिये जायेंगे।
इस अवसर पर  विनोद सिंह वल्दिया पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़, कै0 देवी चन्द अर्न्तराष्ट्रीय मुक्केबाज, कृपाल सिंह मेहता पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल,  मनोज कुमार पुनेठा,  आनन्द सिंह रावत, रविन्द्र सिंह,  अजय पल्याल,  दीप चन्द्र जोशी,  गोपेश पाण्डेय, हरीश चन्द,  जगदीश कसन्याल,  सन्दीप रावल,  ललित कसन्याल, ईश्वर सिंह,  बृजमोहन कन्याल,  मनोज भण्डारी,  मनोज कुमार, विशाल कमार, अनिल कुमार एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।
मनोज कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य  हरि सिंह थापा स्पोटर कॉलेज, लेलू, पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ ने सहयोग के लिये समस्त लोगों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Share This News