FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तरकाशी

स्कूली बच्चों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर घायल।

एनएचएल नेटवर्क।

उत्तरकाशी के बडकोट राजगडी के पास  एक यूटीलिटी कैम्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें लगभग 12 स्कूली बच्चे सवार थे, जिसमें 4 बच्चों को हल्की फुल्की चोटे आई हैं, बाकी सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हादसा उत्तरकाशी के तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास आज सुबह का बताया जा रहा है।
हादसे के बाद वाहन में चालक भी फंसा रह गया, जिसे स्थानीय लोगाे द्वारा सुरक्षित निकाला । 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से 4 बच्चे व ड्राईवर को बड़कोट लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर घायल चालक को देहरादून रैफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Share This News