berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग में दो दिवसीय होगा ऋषि पंचमी का मेला 20 सितम्बर से होगा आयोजित।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग ।बेरीनाग में ऋषि पंचमी को होने वाले मेले लेकर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत की अध्यक्षता में शहीद चौक में बैठक आयोजित की गयी ।जिसमें दो दिवसीय मेले करने का निर्णय लिया गया। 20 और 21 सितम्बर को मेला आयोजित किया जायेगा। मेले में दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ झोड़ा चाचरी का आयोजन करने के साथ ही स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति दी जायेगी। मेले के दौरान बाहर से आने वाले व्यापारियों को स्थान दिया जायेगा। मेले के आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया। मेले को भव्य बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सम्पर्क किया जायेगा। बैठक में नगर पालिका के सभासद मनीष पंत ने कहा कि नगर पालिका के द्वारा मेले में सहयोग लिया जायेगा। रात्रि के मेले में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ झोड़ा चाचरी का आयोजन किया जायेगा। बैठक में व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमल खाती, सचिव संजय रावत, उप सचिव अंशुल डांगी,कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह, सभासद बलवंत धानिक, मनीष पंत, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष इन्द्र धानिक, देब सिंह गैंडा, दीपक कलाकोटी, मनोज धानिक, अनिल गोयल, पुष्कर लाल, रिजवान अहमद, मनमोहन रावत, दीपक राठौर, पप्पू बाफिला, विनोद पाठक, पंकज कार्की, राजू धानिक, रतानकर पांडे, ललित बाफिला, प्रेमा खम्पा, नीमा, भगवान कार्की, पवन डांगी, नरेंद्र बाफिला, हिमांशु उपाध्याय, पवन टम्टा, मोहित महरा सहित आदि मौजूद थे।

Share This News