FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandदेहरादून

रिटायर्मेंट से एक दिन पहले वन निगम के एमडी का फैसला, विभाग में 309 आउटसोर्स कर्मियों को हटाया

रिटायर्मेंट से एक दिन पहले वन निगम के एमडी का फैसला: विभाग में 309 आउटसोर्स कर्मियों को हटाया।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। वन विकास निगम में नौकरी कर रहे 309 आउटसोर्स कर्मचारियों को हटा दिया गया। अपने रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले निगम के एमडी केएम राव ने ये आदेश किए।

एमडी केएम राव आज 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। 30 अगस्त को देर शाम उन्होंने आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि दिसंबर 2022 के बाद प्रदेशभर में वन विकास निगम के किसी भी कार्यालय में आउटसोर्स के जरिए रखे गए 309 कर्मचारियों की सेवाएं एक सितंबर से समाप्त की जाती हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी कर्मचारी एमडी केएम राव के कार्यकाल में ही रखे गए थे। सूत्रों का ये भी कहना है कि डीएफओ देहरादून कार्यालय में उपनल कर्मचारी को वेतन ना मिलने और एक कर्मचारी के जहर खाने का मामला गर्माने के बाद वन निगम में इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को हटाए जाने का मामला भी तूल पकड़ सकता है।

Share This News