FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ स्थानीय ब्यालपाटा मैदान शुरू।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट।  हॉट कला एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ स्थानीय ब्यालपाटा मैदान शुरू कर दिया गया है मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जय श्री पाठक विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की वीरांगना कलावती पन्त ,एवं रधुली देवी ,तहसीलदार चन्द्र सिह हरकोटिया , सभासद कविता बिष्ट, सरिता पन्त, रमा उप्रेती, दीपा उप्रेती आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर रेनेशा नर्सरी एंड स्कूल के बालक बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया महोत्सव के प्रथम दिवस मैं एपड व मेहंदी प्रतियोगिताएं करवाई गई दोपहर 2:00 बजे के बाद स्थानीय विद्यालय द्वारा एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए महोत्सव समिति के अध्यक्ष बबलू पांडे ने बताया कि स्टार नाइट में सीमा विश्वकर्मा कल्याण बोरा एवं स्थानीय कलाकार दीनू टम्टा सहित अनेक कलाकारों द्वारा अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे श्री पांडे ने महोत्सव को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपील की है इधर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है महोत्सव का संचालन पिथौरागढ़ से आये नानू बिष्ट एवं शिक्षक त्रिभुवन विश्व द्वारा किया जा रहा है महोत्सव को सफल बनाने में हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच के सभी युवाओं द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

Share This News