FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandबागेश्वर

बागेश्वर उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हो गई है।

एनएचएल नेटवर्क टीम।

बागेश्वर उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हो गई है।
मतदान को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है लगातार हो रही बारिश बावजूद मतदान केन्द्रों में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। चुनावी रण में उतरे पांचों उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में बंद हो जाएगा।
आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने जिले के आरक्षित बागेश्वर सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए आज पांच सितंबर की तिथि निर्धारित की थी निर्वाचन विभाग के द्वारा विधानसभा बागेश्वर के लिए सभी 188 पोलिंग बूथों के लिए कल टीमों को रवाना कर दिया था और सभी टीमें सुरक्षित पहुंच भी चुकी थी सभी जगहों पर सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है जिले के बॉडरों को पूरी तरह सील कर दिया गया है।
बागेश्वर उप चुनाव में करीब 1.18 लाख मतदाता तय करेंगे ‘किस्मत’

जिले में मतदान के लिए 188 मतदान केंद्र बनाए गए हैं साथ ही 15 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील हैं विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन और 28 सेक्टर में बांटा गया है और 15 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। चुनाव के लिए 168 वाहनों का इस्तेमाल किया गया है वहीं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर 834 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है साथ ही सुरक्षा के दृष्टि से 1,444 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। चुनाव के मद्देनजर 6 फ्लाइंग स्क्वायड टीम और 10 स्टेटिक सर्विलेंस टीम लगाई गई है। मतदान के दौरान महिलाओं की सुविधा के लिए एक सखी बूथ भी बनाया गया है और पांच आदर्श बूथ भी बनाए गए हैं।

 

Share This News