berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

कांग्रेस में बेरीनाग पालिकाध्यक्ष के लिए 10 ने की दावेदारी ।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग । आगामी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। बेरीनाग नगर के एक होटल में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमित पाठक की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निकाय चुनाव को लेकर सामान्य, एससी-एसटी और ओबीसी सीट को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के लिए सामान्य सीट में नगर पालिका अध्यक्ष हेम पन्त, ढनोली पन्त वार्ड सभासद बलवन्त धानिक, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हयात सिंह बाफिला ने अपने दावेदारी की वही सामान्य महिला में हेमा पन्त, कमला धानिक ने दावेदारी की और एससी- एसटी में मदन राम, पुष्कर लाल, कैलाश चन्याल ने नगर पालिका अध्यक्ष ने दावेदारी की है। एससी-एसटी महिला में गोबिंद देवी और ओबीसी में रविन्द्र बोरा ने दावेदारी की। इस दौरान पूर्व विधायक प्रत्याशी खजान चन्द्र गुड्डू ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निकाय चुनावों की तैयारी में जुट जाने की अपील की । बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष हेम पन्त, सभासद बलवन्त सिंह धानिक, भगवान सिंह कठायत, हिमांशु धानिक, मोति सिंह धानिक, हरीश राम, दीपक उप्रेती, हरी प्रसाद लोहिया आदि मौजूद थे।

Share This News